Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज शनिवार (29 अगस्त ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आपकों बता दें की वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिली हैं। इस तेजी के बावजूद भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
नई दिल्ली - 102.12 रुपये
कोलकाता - 113.51 रुपये
मुंबई - 111.21 रुपये
चेन्नई - 107.76 रुपये
गुरुग्राम - 102.97 रुपये
नोएडा - 101.96 रुपये
बेंगलुरू - 110.82 रुपये
भुवनेश्वर - 108.97 रुपये
चंडीगढ़ - 101.54 रुपये
हैदराबाद - 115.69 रुपये