कच्चे तेल की कीमतों में हुई बड़ी बढ़ोतरी, चेक करें पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज शनिवार (24 अक्टूबर ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊंचाईयों पर है। इन बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल के दामों में फिर से बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 117 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड की इन बढ़ती कीमतों का असर भारतीय बाजार में अभी तक देखने को नहीं मिला है। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।