उदयपुर एयरपोर्ट को सीएसआई अवार्ड
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 24वे वार्षिक दिवस समारोह पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे क

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 24वे वार्षिक दिवस समारोह पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे को वर्ष 2018 के लिए ग्राहक संतुष्टि के क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए ‘Customer Satisfaction Award’ (सीएसआई अवार्ड) से नवाज़ा गया है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष गुरुप्रसाद महापात्रा ने महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के प्रबंध निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि को सीएसआई अवार्ड प्रदान किया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हर वर्ष में दो बार कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे करवाता है। वर्ष 2018 के जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के बीच हुए सर्वे के आधारित रैंकिंग पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ के रायपुर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को प्रथम, उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई को द्वितीय और तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट (तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को तृतीय स्थान पर कस्टमर सेटिस्फैक्शन अवार्ड से नवाज़ा गया है।
