सी.एस.आई.आर यूजीसी परीक्षा (नेट) 22 को

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, मानव संसाधन विकास समूह, नई दिल्ली द्वारा आयोजित जेआरएफ एवं लेक्चरशिप पात्रता हेतु संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी परीक्षा (नेट) दिसम्बर 2013 का आयोजन दिनांक 22.12.2013 को दो पारियों में किया जा रहा है।

 | 

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं समन्वयक डा. एस. आर. मालू ने बताया कि यह परीक्षा सात केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमें लाईफ साइंस, अर्थ साईन्स एवं मेथेमेटिकल साईन्स की परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा फिजिकल साईन्स, केमीकल साईन्स व इन्जिनियरिंग साईस की परीक्षा दोपहर बाद 02.00 बजे से 05.00 बजे तक विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी।

जिसमें राजस्थान कृषि महाविद्यालय में विंग ’ए’ में 925 व विंग ’बी’ में 423, फतह स्कूल में 1000 बी॰ एन॰ पीजी विंग ’ए’ में 1000, विंग ’बी’ में 913, गुरू नानक सीनियर सैकण्ड्री स्कूल में 500 व सी॰टी॰ए॰ई॰ कॉलेज में 652 कुल 5413 परीक्षार्थी भाग लेगें।

सभी परीक्षार्थियों एवं अनुदेशकों (इनविजिलेटर) को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने साथ मोबाईल फोन्स, बैग, लिफाफे, पर्स, नेट कनेक्टीविटी के उपकरण इत्यादि परीक्षा केन्द्र पर नहीं लेकर आवें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News