चिलम में भांग डालकर पीने के लिए भांग की खेती कर डाली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उदयपुर 3 अप्रैल 2019, जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के ने साधू संतो की संगत में रहकर भजन कीर्तन करने के लिए भांग की पत्तिया को चिलम में डालकर फूंकने के शौक ने हवालात पहुंचा दिया। भांग पाने के अपने घर के पास स्थित खेत में भांग की खेती ही कर डाली।

 | 

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई द्वारा अवैध मादक द्रव्यों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के सराड़ा क्षेत्र के पहाड़ी फलां धावड़ी खोट में स्थित एक खेत में भांग की अवैध खेती करते हुए एक को गिरफ्तार किया गया एवं भांग के 425 हरे पौधे उखाड़ कर ज़ब्त किये गए। मज़े के बात यह है की अभियुक्त पूंजालाल मीणा ने बताया की वह साधू संतो की संगत में रहकर भजन कीर्तन करता है और भांग की पत्तिया को चिलम में डालकर फूंकता है। इसीलिए भांग की खेती करता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सराड़ा पुलिस थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सराडा के पहाड़ी फलां धावड़ी खोट में पुलिस टीम ने एक रिहायशी मकान के पास स्थित एक खेत में भांग के अवैध खेती करते हुए पुंजालाल मीणा पिता रतना मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुंजालाल के खेत से भांग के 425 हरे पौधे भी उखाड़ कर ज़ब्त किये गए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News