विद्यापीठ के एलएमटीटी में सांस्कृतिक सप्ताह शुरू
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोक मान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आगाज सोमवार को धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें एलएमटीटी के लगभग सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पोस्टर मैकिंग एलएमटीटी की प्राचार्य डॉ. शशि चित्तौड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। उसके बाद पोस्टर मैकिंग का आयोजन हुआ। इसमें बीएड व एसटीसी की छात्र छात्राओं ने लैंगिंग संवेदनशिलता में शिक्षा की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का अधिकार कानून, कन्या भ्रूण हत्या विरोधी, बाल विवाह, बेटी बचाओ, बालिका शिक्षा आदि विषयों पर पोस्टर बनाकर सामाजिक संदेश प्रचारित किए।
मेहंदी दूसरी तरफ चल रही मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रकृति, पशु प्रेम, फूल आदि को विषय बनाते हुए मेहंदी बनाई। कई छात्राओं ने विभिन्न डिजाइन को प्रमुखता से चुना तो अधिकांश ने परंपरागत शैली की डिजाइन को विषय बनाया।
शतरंज और कैरम सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने काफी दिमागी घोड़े दौड़ाए। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में कालीदास परिषद तथा राधा कृष्ण परिषद की टीम फाइनल में पहुंच गई है। जिनके मध्य अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. रोहित कुमावत, डॉ. रेणु हिंगड़, डॉ. शाहीद कुरैशी, डॉ. कैलाश चौधरी, डॉ. सुनीता मुर्डिया तथा हरीश राजौरा ने सहयोग किया।