साईकल वितरण योजना में 71 छात्राओं को बांटी साईकल।
राज्य सरकार द्वारा साईकल वितरण कार्यक्रम में तहत आज नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 71 छात्राओं को सायकल बांटी।
राज्य सरकार द्वारा साईकल वितरण कार्यक्रम में तहत आज नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 71 छात्राओं को सायकल बांटी।
नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद वेणीराम सालवी ने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सायकल वितरण योजना में आज उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरवास की 71 छात्राओं को सायकल का वितरण उदयपुर नगर निगम के महापौर चंद्र सिंह कोठारी द्वारा किया गया, आयोजित समारोह में महापौर ने छात्राओं को आव्हान किया कि सरकार द्वारा विभिन्न लाभदायक योजनाएं विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही है उसका ज्ञान रख सभी योजनाओं से लाभान्वित होना है ओर आगे बढ़ना है।
सरकार होनहार विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में शिक्षा, पुस्तकें, लोन आदि उपलब्ध करवा रही है इसके साथ प्रति वर्ष नगर निगम भी 75% से ज्यादा अंक अर्जित करने वाले होनहार विद्यार्थियों का सम्मान करती है इसका लाभ भी आप सभी को मिले इसके लिए अध्ययन में ध्यान लगाना है ओर अच्छे अंक प्राप्त कर उदयपुर का नाम रोशन करना है। कार्यक्रम में सायकल पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी व सरकार की इस योजना हेतु धन्यवाद दिया।
सायकल वितरण कार्यक्रम में नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी, क्षेत्रीय पार्षद वेणीराम सालवी, संस्था प्रधान श्रीमती मधु पुरोहित के साथ साथ विद्यालय विकास समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal