हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में तूफ़ानी हमले का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में तूफ़ानी हमले का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब करवट ले रहा है हाल ही में मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 3 घंटे में सिरसा समेत कई जिलों में तूफ़ानी हमले का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किन जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने सटीक पूर्वानुमान लगाकर सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, जींद जिले में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बताई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 12.06.2026 @ रात्रि 8.15 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, जींद जिलों व आसपास के क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि  से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News