हरियाणा के 23 जिलों में तूफानी हमले का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हरियाणा में रविवार से लगातार बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल रही है। हरियाणा में आज मंगलवार सुबह 4 जिलों में बारिश हुई। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने सभी 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक लगातार बारिश होने वाली है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल प्रदेश के 10 जिलों में आंधी-तूफान के बारिश हुई। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत और पानीपत में लोगों को धूलभरी आंधी में परेशानी का सामना करना पड़ा। Haryana Weather
आज मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह से ही सोनीपत, हिसार, महेंद्रगढ़, हांसी, कैथल, रोहतक और फतेहाबाद में बारिश हुई। Haryana Weather
जमकर बरसे मेघ
मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 15 जून के बीच हरियाणा में प्री-मानसून की अच्छी गतिविधियां देखने को मिली हैं। Haryana Weather पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने से पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है।
