DA Hike: IAS - IPS अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता; कब से मिलेगा?

 | 
IAS - IPS अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता; कब से मिलेगा? 

Udaipur Times, DA Hike: IAS - IPS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कार्यरत राज्य कैडर के IAS, IPS सहित अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जानकारी के मुताबिक, अब उन्हें 60 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। सबसे राहत भरी बात यह है कि जुलाई से अब तक के बकाया एरियर का भुगतान अधिकारियों को नकद (कैश) किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। अखिल भारतीय सेवाओं के महंगाई भत्ता नियम, 1972 के प्रावधानों के तहत केंद्र की इस बढ़ोतरी को अब राज्य में पदस्थ अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एरियर का भुगतान उसी कार्यालय से सुनिश्चित किया जाएगा, जहां से संबंधित अवधि के दौरान अधिकारी का वेतन आहरित हुआ था।

इसके लिए सभी संबंधित कार्यालयों को वेतन पर्चियों में आवश्यक संशोधन करने और पूर्व में भुगतान की गई राशि का समायोजन करते हुए बढ़ा हुआ भत्ता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News