दादिया विद्यालय को मिली लाइब्रेरी
उदयपुर 04 मार्च 2020। रोटरी राइट्स द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादिया (गोगुन्दा) को पुस्तकालय दिया गया। जिसका विधिवत लोकार्पण रोटरी क्लब के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत ने किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादिया (गोगुन्दा) में आयोजित कार्यक्रम में प्रारंभ में विद्यालय प्राचार्या उषा शर्मा ने डाॅ. कुमावत का अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि उनके इस योगदान से इस आदिवासी अंचल के विद्यालय में पुस्तकालय स्थापित होने से छात्र-छात्राओं को फायदा होगा।
इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि वनवासी अंचल के बच्चों को सहानुभूति की नहीं समानुभूति की ज़रूरत है। सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय देने के पीछे भाव यहीं है कि छात्र-छात्राओं में पुस्तके पढ़ने का भाव जगे। आज समाज में परिवर्तन चल रहा है कि बुके नहीं बुक दीजिए।
इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बच्चों को लाफ्टर योग कराकर न सिर्फ हंसाया बल्कि उनके षरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को भी बताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत, गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल भील, प्राचार्य उषा शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
