हरियाणा के इस जिले में बढ़ाए गए दूध-घी के रेट, डेयरी संचालकों और पशुपालकों का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका में डेयरी संचालकों और पशुपालकों ने दूध-घी के रेट बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डेयरी संचालकों और पशुपालकों ने इस बैठक में फैसला लिया है कि 1 अक्टूबर से भैंस का दूध 100 रुपए और गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक दूध और घी में मिलावट कर बेचने वाले व्यक्ति पर 5,100 रुपए जुर्माना लगाने का भी फैसला लिया गया है। बैठक में भैंस के घी का भाव 1,500 रुपए और गाय के घी का भाव 2,200 रुपए प्रति रुपए करने पर सहमति बनी है।
मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र और नारनौल के कई गांव में भी दूध और घी के रेट बढ़ाने के फैसले लिए जा चुके हैं। कैथल के पाई गांव में भी पशुपालक रेट बढ़ा चुके हैं। Haryana News
कीमतों का हवाला
जानकारी के मुताबिक चीका के पटियाला रोड स्थित किसान भवन सर छोटूराम जनकल्याण ट्रस्ट में डेयरी संचालकों और पशुपालकों की बैठक हुई। Haryana News
खल का कट्टा
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कहा गया है की पिछले कुछ समय से पशुओं के चारे और अन्य सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भैंसों को खिलाई जाने वाली खल का कट्टा पहले करीब 1,800 रुपए में मिलता था, जो अब करीब 3,000 रुपए का हो गया है। जिसके कारण उन्होंने ये फैसला लिया है।