नृत्य एवं कठपुतली प्रशिक्षण शिविर 15 मई से शुरू होगा
कलाओ की अन्तराष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा प्रति वर्ष का भांति इस वर्ष भी लोक नृत्य एवं कठपुतली प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 1 माह के लिए आरम्भ होगा।

कलाओ की अन्तराष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा प्रति वर्ष का भांति इस वर्ष भी लोक नृत्य एवं कठपुतली प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 1 माह के लिए आरम्भ होगा।
संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर ने बताया की भारतीय लोक कला मण्डल कलॉओ को प्रोत्साहन देने एवं इनका प्रचार-प्रसार करने हेतु एवं युवा पीढी को कलाओ से अवगत करा कर आने वाली पीढीयो में भी कला को जिवित रखने के उद्वेश्य से यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित करती है।
उन्होने बताया की इस शिविर में 6 वर्ष से अधिक की बालिकॉओ/महिलॉओ/बालको को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक लोक नृत्यो का प्रशिक्षण एवं दस्ताना कठपुतली निर्माण, संचालन एवं उनकी नाट्य प्रस्तुति सिखाई जाएगी।