लोक कला मण्डल मे नृत्य प्रशिक्षण शिविर 20 से
कलाओं की अन्तराष्ट्रीय संस्था लोक कला मण्डल उदयपुर के द्वारा 20 मई से लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया जाएगा। संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि लोक कला मण्डल की ओर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष
| May 8, 2013, 18:03 IST
कलाओं की अन्तराष्ट्रीय संस्था लोक कला मण्डल उदयपुर के द्वारा 20 मई से लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया जाएगा। संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि लोक कला मण्डल की ओर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी लोक नृत्य शिविर आयोजित किया जाएगा। जो 20 मई से एक माह तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य उदेश्य लोक नृत्यो व संगीत मे कला से सीख कर उससे प्रेरणा प्राप्त कर सके। इस प्रशिक्षण शिविर मे बलिकाओ से लगाकर युवा व गृहिणी तक को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के समापन पर संस्था के द्वारा प्रशिक्षार्थियो को सम्मानित कर उन्हे प्रमाण-पत्र वितरित किये जाएगे।
