ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि बढाई

सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2012-13 के लिए अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष पिछड़ा वर्ग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि 31 दिसम्बर 2012 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2013 कर दी गई है।

 | 

जिला कलेक्टर ने बताया कि 15 जनवरी 2013 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त सभी आवेदनों को संस्थाओं द्वारा 31 जनवरी 2013 तक आवश्यक रूप से सम्बन्धित जिला कार्यलयों को ऑनलाइन एवं हार्डकॉपी सहित अग्रषित करवाना होगा। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

आयुक्त सामजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से छात्रवृति प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के फलस्वरुप 2012-2013 में आवेदन करने वाले 2033 पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत कर उन्हें दे दी गई है। विभाग ने छात्रवृति प्रक्रिया को वित्त विभाग के आई.एफ.एम.एस सिस्टम से जोड़ते हुए छात्रवृति की राशी सीधे ही छात्रों के खातो में जमा करवादी है। इस सुविधा के चलते अब विद्यार्थियों को छात्रवृति हेतु परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News