गुरुनानक गर्ल्स में पनिहारिन हुआ सम्पन

गुरुनानक गर्ल्स पी.जी कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक पनिहारिन-2012 का समापन हर्षौल्लास के साथ हुआ। पनिहारिन के अंतिम दिन एकल गीत, समूह नृत्य और मिस पनिहारिन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। घोषित परिणामों के तहत विजेता अपेक्षा जैन को मिस पनिहारिन का ताज पहनाया गया जबकि उपविजेता का ताज तुलिका बक्शी और द्वितीय उपविजेता लक्ष्मी लोहार को पहनाया गया।

 | 

गुरुनानक गर्ल्स में पनिहारिन हुआ सम्पन

गुरुनानक गर्ल्स पी.जी कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक पनिहारिन-2012 का समापन हर्षौल्लास के साथ हुआ। पनिहारिन के अंतिम दिन एकल गीत, समूह नृत्य और मिस पनिहारिन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। घोषित परिणामों के तहत विजेता अपेक्षा जैन को मिस पनिहारिन का ताज पहनाया गया जबकि उपविजेता का ताज तुलिका बक्शी और द्वितीय उपविजेता लक्ष्मी लोहार को पहनाया गया।

गुरुनानक गर्ल्स में पनिहारिन हुआ सम्पन

कार्यक्रम की मुख्य अथिति कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, विशिष्ट अथिति संसथान पूर्व सचिव के.एस गिल, अमरपाल सिंह पाहवा, मनोहर सिंह सच्चर, अजित सिंह पाहवा, चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह चावला थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवमं गणेश वंदना के साथ हुआ।

गुरुनानक गर्ल्स में पनिहारिन हुआ सम्पन

प्रतियोगिता समूह नृत्य से हुई जिसमे राजस्थानी से लेकर हर संस्कृति का एक अनमोल रूप देखने को मिला। एन.सी.सी ग्रुप ने ‘कजरारे’ पर नृत्य पेश कर मौजूद दर्शको एवं छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में रंगारंग मिस पनिहारिन प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें पहला राउंड कैट वॉक था जिसमें छात्राओं ने अपने अपने अन्दाज में वाक कर दर्शोको की खूब दाद बटोरी, दूसरा टैलेंट राउंड था जिसमें सभी छात्राओं ने अपने रूचि अनुसार प्रतिभा दिखाई और तीसरा प्रश्न उतर राउंड रहा।

गुरुनानक गर्ल्स में पनिहारिन हुआ सम्पन

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नीलिमा सुखाड़िया ने कहा कि शिक्षण के साथ मौलिक सहशेक्षिक प्रवृतियाँ व्यक्तित्व को नवीन आयाम प्रदान करता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता सुखद भविष्य की ओर संकेत करता हैं। उन्होंने कहा की वर्तमान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण हैं। बालिका शिक्षा से दो परिवार ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज को रोशन करती हैं। विशिष्ट अथिति के.एस गिल ने कहा कि छात्राएं स्वप्न, संकल्प, संघर्ष व सफलता के चरणों का अनुसरण करे तो व्यक्तित्व को आयाम प्रदान कर सकती है। अंत में छात्रसंघ अध्यक्ष वर्षा जैन ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में रहे विजेताओ को अथितियों ने पुरस्कार वितरित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News