राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियां है अनमोल कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियां है अनमोल कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी वी.पी. सिंह संस्थान एवं महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र, उदयपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अम्बामाता मे राष्ट्रीय बालिका दिवस को बेटियां है अनमोल कार्यक्रम के रूप मे मनाया गया। विशेष रूप से बेटियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम मे विद्यालय की बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार, बाल शोषण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या रोकथाम, महिला सुरक्षा सम्बन्धित कानून एवं टोल फ्री नंबर आदि के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया।

केन्द्र की संचालिका नीलिमा बारणा, परामर्शदाता प्रियंका पाल सिंह एवं रचना सुखवाल ने बालिकाओं को पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या एवं बेटी बचाओं से सम्बन्धित शॉर्ट मूवी भी दिखाई साथ ही लगातार बढ रहे बालिका शोषण के मामलों के बारे मे बताते हुए बालिकाओं को हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी।
इस दौरान बालिकाओं के साथ सवाल-जवाब का भी दौर चला जिसमे बालिकाओं ने विभिन्न मुद्दो पर कई प्रकार के सवाल कियेगये और संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उन्हे उचित जानकारीयां दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के समापन पर सैंकड़ो बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या नही करने और ना किसी को करने देने की भी शपथ ली। इस दौरान स्कूल प्रचार्या गौरी झामरानी, सीडब्ल्यू सी सदस्य हरिश पालीवाल, पूर्व सदस्य सीडब्ल्यूसी आर.सी. धाकड़, पारूल त्यागी एवं स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags