बेटी के बलात्कारी पिता ने की आत्महत्या
उदयपुर 14 मई 2019, उदयपुर संभाग के धरियावद क्षेत्र के सिंहाड़ मगरीफला में अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले कलयुगी कुकर्मी पिता ने कल सुबह अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उदीया पिता बबरू मीणा पर उसकी पत्नी ने पिछले रविवार को उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस में ममला दर्ज होने के बाद आरोपी जंगल में भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। सात दिन बाद आरोपी घर पर लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने धरियावद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उल्लेखनीय है की धरियावद थाना क्षेत्र में सिंहाड़ में मगरीफला निवासी महिला ने अपने ही पति उदिया पिता बबरू मीणा के खिलाफ रविवार को अपनी 14 वर्षीया नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना सात दिन पहले की बताई जा रही है। आरोपी ने माँ बेटी को मुंह बंद रखने की धमके दी थी। बाद में किसी तरह महिला अपने पीहर जाने का बहाना बनाकर अपनी बेटी के साथ पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दी।