गोगुन्दा से दौसा सासंद मीणा ने अपनी पार्टी की घोषणा की
राजस्थान की राजनीति मे तीसरे र्मोचे की शुरूआत करने व उदयपुर की राजनीति मे उथल पुथल मचाने वाले किरोडी मीणा ने गुरूवार को गोगुन्दा से अपनी पार्टी 'राष्ट्रीय जनता पार्टी' की घोषणा की।
राजस्थान की राजनीति मे तीसरे र्मोचे की शुरूआत करने व उदयपुर की राजनीति मे उथल पुथल मचाने वाले किरोडी मीणा ने गुरूवार को गोगुन्दा से अपनी पार्टी ‘राष्ट्रीय जनता पार्टी’ की घोषणा की।
पार्टी की घोषणा के दौरान भाजपा से निश्कासित विधायक हनुमान बेनीवाल और राजस्थान की पुर्व मंत्री गोलमा देवी भी मौजुद रहे। प्रताप की राजतिलक स्थली से हुंकार भरते हुए राज्य की दोनो पार्टीयों का चोर व महाचोर बताते हुए अपना संबोधन दिया। अपने सबोंधन के दौरान कांग्रेस व बीजेपी को जड़ से खत्म करने की बात कही और दोनो ही पार्टीयों पर जमकर प्रहार किया।
किरोडी मीणा की पार्टी ‘राष्ट्रीय जनता पार्टी’ का चुनाव चिन्ह ‘किताब’ व झंडे के रंग केसरिया व हरा रखा गया है।
मेहन्दीपुर बालाजी के पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मीण ने हजारों आदिवासियों के बीच दोनो पार्टीयो का चुनौती देने की बात कही और बताया कि राष्ट्रीय जनता पार्टी राजस्थान की सभी विधानसभा की सीटो से चुनाव लडेगी।

पार्टी की घोषणा के दौरान सभा मे हजारो की तादाद मे आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद थे। मीण के संबोधन के दौरान ‘किरोडी राजस्थान का टाइगर’ के नारे भी लगे। मीणा ने उंकार भरते हुए आदिवासियो का उनका हक दिलाने की बात कहते हुए इस पार्टी को बनाने की बात कही और कहा कि पार्टी सदैव आदिवासियो के लिए कार्य करती रहेगी।