उदयपुर में दाऊदी बोहरा समाज की मुहर्रम तैयारियां शुरू

 | 
Muharram 2026

Udaipur Times, Udaipur News: 14 जून 2026। बोहरा समाज ने इस्लामिक नव वर्ष हिज़री सन् 1448 का आगाज़ सोमवार 15 जून 2025 से होगा। Udaipur News

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया कि इसी के साथ इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (स.अ.) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में 10 दिनों तक समुदाय के लोग ग़म व मातम मनाएंगे, जिसमें विविध आयोजनों में कर्बला में हुए शहीदों को याद किया जाएगा। बोहरवाडी और बोहरा समुदाय के विभिन्न मौहल्लों में सजावट की गई और सबीले भी लगाई गई। Muharram 2026

15 जून 2026 से शुरू होकर 24 जून 2026 तक 10 दिनों तक प्रत्येक दिन सुबह 11:15 से 1.45 बजे तक वजीहपुरा मस्ज़िद में जनाब अली असगर खिलौना वाला हुसैन (अ.स.) की शहादत का बयान किया जाएगा। जबकि रात की मजलिस में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन खाड़ागोडा वाला की सदारत में जनाब मुदस्सर अली ज़री वाला कर्बला के शोहदाओ के मंज़र तक़रीर के ज़रिए पेश करेंगे। Udaipur News

इसी प्रकार दसों दिन तक शाम को 5 से 7 बजे तक रसूलपुरा मस्ज़िद में महिलाओं की मजलिस होगी जिसमें मरसिया ख्वानी के अलावा तकरीरे होंगी। शाम आठ बजे से रसूलपरा मस्जिद और बोहरवाड़ी स्थित जमात खाने में 10 दिन तक सामूहिक नियाज का आयोजन होगा। Udaipur News

10 मुहर्रम ( 24 जून 2026) बुधवार को आशूरा मनाया जाएगा। आशूरा के दिन हर वर्ष की तरह परंपरागत अज़ादारी जुलुस बोहरवाड़ी स्थित मोहियदपुरा मस्जिद से वजीहपुरा मस्जिद तक निकाला जाएगा। इसके बाद मकतल का बयाँ जनाब अली असगर खिलौना वाला पढ़ेंगे रात को शाम ए गरीबा की मजलिस के साथ मुहर्रम के 10 दिनों के प्रोग्राम का समापन होगा। मुहर्रम अल हराम के 40 दिनों तक समुदाय की महिलाएं हज़रत इमाम हुसैन शहीदे कर्बला की याद में काले कपड़े पहनती हैं। Muharram 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News