दाऊदी बोहरा जमाअत की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

चुनाव कन्वीनर याक़ूब ज़हीर ने अध्यक्ष पद पर फ़ैय्याज़ हुसैन इटारसी, उपाध्यक्ष के पद पर मंसूर अली नाथद्वारा वाला व डॉ. रेहाना बानू, सचिव के पद पर ज़ाकिर हुसैन पंसारी, सह सचिव के पद पर अली असग़र खिलौना वाला व सरफ़राज़ मुहिब, कोषाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद हुसैन टोपी, अकाउंटेंट के पद पर सरफ़राज़ गुमानी के अलावा तीन कार्यकारी सदस्यों के रूप में असग़र अली साबुन वाला, अज़ीज़ आलमशाह और आबिद अली हीता वाला और अन्य सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 | 
दाऊदी बोहरा जमाअत की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

सुधारवादी बोहरा यूथ से सम्बद्ध दाऊदी बोहरा जमाअत (रजि.) के 13वें आम चुनाव में जमाअत की जनरल कौंसिल के लिए निर्विरोध निर्वाचित 31 उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2018 को बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ कम्युनिटी हॉल में एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई गई।

चुनाव कन्वीनर याक़ूब ज़हीर ने अध्यक्ष पद पर फ़ैय्याज़ हुसैन इटारसी, उपाध्यक्ष के पद पर मंसूर अली नाथद्वारा वाला व डॉ. रेहाना बानू, सचिव के पद पर ज़ाकिर हुसैन पंसारी, सह सचिव के पद पर अली असग़र खिलौना वाला व सरफ़राज़ मुहिब, कोषाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद हुसैन टोपी, अकाउंटेंट के पद पर सरफ़राज़ गुमानी के अलावा तीन कार्यकारी सदस्यों के रूप में असग़र अली साबुन वाला, अज़ीज़ आलमशाह और आबिद अली हीता वाला और अन्य सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

चुनाव कन्वीनर याक़ूब ज़हीर ने नई कार्यकारिणी की शपथग्रहण के साथ साथ पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए पुरानी कार्यकारिणी के कार्यो की पशंसा भी की एवं उम्मीद जताई की नई कार्यकारिणी दाऊदी बोहरा समाज को नई दिशा देगी। वर्तमान कार्यकारिणी नियम के मुताबिक तीन वर्ष के लिए चुनी गई है।

Click here to Download the UT App

इस अवसर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के चेयरमैन कमांडर मंसूर अली बोहरा, दाऊदी बोहरा जमाअत के पूर्व अध्यक्ष अब्बास अली नाथ, पूर्व सचिव हिबतुल्लाह अत्तारी, बोहरा युथ संस्थान के सचिव गज़न्फर ओकासा वाला, अनीस मियांजी, मुल्ला पीर अली साहब और समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News