दाउदी बोहरा समाज ने आज मनाई ईद-अल-अदहा, मुस्लिम समाज कल मनाएगा
त्याग, बलिदान और कुर्बानी का पर्व ईद-अल-अदहा दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमंदो ने आज शुक्रवार 1 सितम्बर को अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहीँ दूसरी ओर शहर का मुस्लिम समुदाय कल ईद-अल-अदहा मनाएगा।
Eid Ul Adha Namaazat Rasoolpura Masjid
त्याग, बलिदान और कुर्बानी का पर्व ईद-अल-अदहा दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमंदो ने आज शुक्रवार 1 सितम्बर को अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहीँ दूसरी ओर शहर का मुस्लिम समुदाय कल ईद-अल-अदहा मनाएगा।
दाउदी बोहरा जमाअत (बोहरा यूथ) के प्रवक्ता अख्तर हुसैन बोहरा ने बताया की आज सुबह फज्र की नमाज़ के बाद स्थानीय रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोईयदपुरा, चमनपुरा, खांजीपीर, खारोल कॉलोनी, खानपुरा और पुला में ईद-अल-अदहा खुत्बा पढ़ाया गया और जिसमे समाज के सभी वर्गों ने हर्षोल्लास के साथ नमाज़ के साथ वतन की शांति और खुशहाली के लिए दुआ को हाथ उठाये। तत्पश्चात घरो में क़ुरबानी का सिलिसिला चला। आज शाम को सामूहिक नियाज़ का भी एहतिमाम जमातखाना में किया गया है।
Eid Ul Adha Namaaz at Mohiyadpura Masjid
शिया दाउदी बोहरा समाज प्रवक्ता डा. बी.मूमिन ने बताया कि आज प्रातः स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, मुल्ला तलाई मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब की दरगाह स्थित लुकमानी मस्जिद, नीमच खेड़ा, पंचवटी, मोतीमगरी में प्रातः 6-35 बजे सुर्योदय की पहली किरण के साथ ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद वसीले लिये गए और दुआयें मांगी गई विशेष रुप से 52वे दाई-उल-मुतलक मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की रुह के सवाब के लिये , 53वे दाई-उल-मुतलक हिज हाॅलीनेस डा. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की उम्र दराजी व सेहतो आफियत के लिये एवं मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआयें मांगी गई।