दाऊदी बोहरा समाज (बोहरा यूथ) खारोल कॉलोनी मस्जिद ने एक लाख का चैक सौंपा
लगभग 300 फ़ूड पैकेट्स बाँट रहे है समाजजन
बोहरा युथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी द्वारा बहुत ही कम दाम में लोगो को सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उदयपुर 31 मार्च 2020। सुधारवादी बोहरा समुदाय से सम्बंधित दाऊदी बोहरा जमात की खारोल कॉलोनी मस्जिद कमिटी ने लाॅक डाउन के तहत घरों रह रहे निर्धन परिवारों एवं दिहाड़ी मजदूरों तक उपभोक्ता थोक भण्डारो के जरिये राशन सामग्री पंहुचाने के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री ओ पी बुनकर को 1 लाख रूपयें का चैक सौंपा।
खारोल कॉलोनी मस्जिद कमेटी के सचिव फ़िरोज़ टीन वाला ने बताया कि इस राशि से जिला प्रशासन उपभोक्ता थोक भण्डार के जरिये राशन पंहुचा कर संकट की इस घड़ी में उनके घर में राशन उपलब्ध हो पायेगा। इस अवसर पर खारोल कॉलोनी मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन बोहरा और कमेटी के सदस्य अब्बास अली मावली वाला मौजूद थे।
लगभग 300 फ़ूड पैकेट्स बाँट रहे है समाजजन
बोहरा समाज के युवाओ द्वारा लॉक डाउन के तहत कच्ची बस्ती और घरो पर रह रहे गरीबो के घर में रोज़ लगभग 300 खाने के पैकेट्स बोहरा यूथ संसथान के अनीस मियाजी, सरफ़राज़ राज के नेतृत्व में बांटा जा रहा है। इस काम में समाज के युवा बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
वहीँ बोहरा युथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी द्वारा बहुत ही कम दाम में लोगो को सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
