राष्ट्रीय तैराक एवं भूतपूर्व विधायक दायजी जोध सिंह चौहान की स्मृती मे 13 वी. जूनियर सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को बी.एन. संस्था के महाराण राज सिंह तरणताल पर साई प्रक्षिक्षक दिलीप सिंह चौहान के निर्देशन मे शुरू हुई। प्रतियोगिता मे तैराकी की विभिन्न प्रतिस्पद्धाओं मे 400 से ज्यादा तैराक भाग ले रहे है।
प्रतियोगिता को शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। जिसमे सब जूनियर बालक एंव बालिका वर्ग मे जुड़वा भाई-बहन चिन्मय शर्मा एंव चार्वी शर्मा छाये रहे। इन जुड़वा भाई बहनो ने विगत 5 वर्षो मे राज्य स्तर पर कई रेकार्ड कायम किये है। इन भाई बहनों का आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोंगीता मे रिेकार्ड कायम करने की पूर्ण सम्भावना हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बी.एन. संस्थान अधयक्ष गुणवंत सिंह झाला, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष व भाजपा देहात महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, डॉ. सुशील साहु, शरद दशोरा एंव तकनीकी सहायक मोती दास वैष्णव उपस्थित रहे।
आयोजन सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिता मे 50 मीटर फ्री स्टाईल, 100 मीटर फ्री स्टाईल, 200 मीटर फ्री स्टाईल, 50 मीटर बेक स्टोक, 100 मीटर बेक स्टोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्टोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्टोक, 50 मीटर बटर फलाई, 100 मीटर बटर फ्लाई और 200 मीटर आई.एम. के इवेंट हुए।
प्रतियोगिता का समापन रविवार शाम को होगा। समापन पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, बी.एन. संस्थान चेसरपर्सन गुणवन्त सिंह झाला, सचिव महेन्द्र सिंह आगरिया, समाजसेवी दिनेश भटृ आदि गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता तैराको को सम्मानित किया जायेगा।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promote
any claims made in this post.