डे-नाईट फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल-2019

उदयपुर 30 मई 2019 फील्ड क्लब की ओर से फील्ड क्लब के मैदान पर चल रहे 9 दिवसीय डे-नाईट फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल-2019 के पांचवे दिन आज 5 मैच खेले गये। जिसमें दो मैच महिलाओं की टीमों के थे। क्लब के मानद सचिव यशवंत आंचलिया ने बताया कि आज एपीएल 7 बनाम उदयपुर सुपर किंग्स, जी 007 बनाम थंडरबोल्ट, सिंह 7 बनाम लायन कुंभा, हाॅलिस्टक्स बनाम एपीएल सुपर 7 तथा सांची ब्लास्टर बनाम द टाइटन्स के मेच खेले गये।

 | 

संयुक्त सचिव पंकज कनेरिया ने बताया कि पीके 11 बनाम नाईट हाॅक्स के बीच खेले गये मैच में पीके 11 टीम ने 40 रन से मैच जीता। जिसमें 17 गेंदेा पर 59 रन बनाकर नाॅटआउट रहने वाले अनिल गुर्जर मैन ऑफ़ द मैच रहे। सिंह 7 बनाम योईस के बीच खेले गये मैच में सिंह 7 ने बाद में खेलते हुए 6 विकिट से जीत दर्ज की। जिसमें तेजेन्द्रसिंह ने 14 बाॅल में 126 बनाये और गेंदबाजी कर 1 विकिट लिया,जिस पर उन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उपाध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि मैच का सर्वाधिक रोमांच पिक्जिओम बनाम राॅयल्स के बीच खेले गये मैच में रहा। जिसमें अंतिम गेंद पर पिक्जिओम को 7 रन चाहिये थे और खिलाड़ी ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर मैच को टाई कर दिया। मैच सुपर ओवर में चला गया, जिसमें पिक्जिओम टीम ने 2 विकिट से जीत दर्ज की। मैच में 19 गेंद में 3 छक्कों की सहायता से 48 रन बनाने वाले अभिषेक कोठारी मैन ऑफ़ द मैच रहे। अंतिम मैच एपीएल सुपर 7 बनाम फिल्ड क्लब वाॅरीयर्स के बीच खेले गये मैच में एपीएल सुपर 7 टीम 5 विकिट से विजयी रही। इस जीत में जिम्मी छाबड़ा का अहम योगदान रहा जिन्होनें 1 ओवर मे बिना कोई रन दिये 3 विकिट लिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News