हरियाणा में प्लॉट हड़पने के मामले में DC ने पटवारी को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतेहाबाद के टोहाना से फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट हड़पने के मामले में SDM आकाश शर्मा की सिफारिश मामले में डीसी डॉ. विवेक भारती ने पटवारी प्रीतपाल को सस्पेंड किया है।
SDM ने अपनी जांच रिपोर्ट 6 अगस्त को डीसी फतेहाबाद को सौंपी थी। मामला वार्ड-13 आजाद नगर निवासी सुबे सिंह की शिकायत से जुड़ा है। Haryana News
SDM ने की थी तीन सिफारिशें : SDM ने रिपोर्ट में आरोपियों, विशेष रूप से दीपक (नांगला), प्रीतपाल पटवारी, फर्जी देवराज (सुखविन्द्र सिंह), जय प्रकाश, विक्रम सिंह, पार्षद पवन तथा इस षड्यंत्र के अन्य
SDM की जांच में हुआ था खुलासा
जांच में खुलासा हुआ कि सुखविन्द्र सिंह को फर्जी 'देवराज' बनाकर खड़ा किया गया। नकली आधार-पैन कार्ड बनवाए गए, बिना पहचान के गवाह तैयार किए गए और बैंक चेक की जगह नकद लेन-देन दिखाया गया। इसके बाद तुरंत ही पारिवारिक रिश्ते में भाई विक्रम के नाम डीड 3444 कराकर तीसरे पक्ष सुमित रंगी को वसीका 34 के जरिए बेच दिया गया। SDM ने रिपोर्ट में दीपक निवासी नांगला और पटवारी प्रीतपाल को इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया है। Haryana News
सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुशंसा की थी।