हरियाणा में इस गांव की महिला सरपंच को DC ने किया सस्पेंड, जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव दामला में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच गुरबख्शी को तत्काल प्रभाव से सरपंच पद निलंबित कर दिया है। इस फैसले के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, जिला उपायुक्त (DC) प्रीति ने पंचायत कार्यों में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की है। सरपंच पर वित्तीय गड़बड़ियों, पंचायत विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी और अवैध मिट्टी खनन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों और वित्तीय रिकॉर्ड की प्रारंभिक जांच में कई खामियां सामने आई थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। DC द्वारा जारी आदेश में साफ किया गया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
सरपंच के निलंबन के बाद गांव दामला में चर्चा का माहौल है। कुछ लोग इसे प्रशासन की सख्त कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक रूप से भी देख रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है और सभी संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है।
मामले की आगे की अपडेट जांच रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।
