Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनीपत जिले में प्रशासनिक कार्य में काम में लापरवाही और लोगों से दुर्व्यवहार पर सोनीपत डीसी नेहा सिंह ने हलका गन्नौर और बड़ौत के दो पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है।
शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार हलका बड़ौत के पटवारी अरुण कागड़ा और हलका गन्नौर के पटवारी नवीन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आदेश में दोनों कर्मचारियों पर लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं करने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना नहीं करने का उल्लेख किया गया है।
वहीं कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने और लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में डीसी विश्राम मीणा ने शाहाबाद तहसील के हलका कलसाना के पटवारी देवेन्द्र राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।