हरियाणा में DC ने बिजली घरों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, हिसार : बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर उपायुक्त महेंद्र पाल ने वीरवार को जिले के बिजली घरों का दौरा कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हड़ताल के दौरान उपलब्ध संसाधनों से बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए।
उपायुक्त ने बिजली घरों में उपलब्ध संसाधनों, कर्मचारियों की स्थिति और आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिजली एक आवश्यक सेवा है और इसकी आपूर्ति प्रभावित होने से आमजन, किसानों, अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए और किसी भी तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधन तथा वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी जाए।