हरियाणा में SIR लापरवाही पर DC का बड़ा एक्शन ! BLO अधिकारी को किया सस्पेंड
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के नारनौल में DC ने कड़ा एक्शन लेते हुए BLO अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के दौरान पता चला है की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने पर क्षेत्र के एक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, नारनौल ने विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर-11 में तैनात BLO गजराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही BLO गजराज के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश भी की गई है।
26 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उपमंडल अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि BLO गजराज SIR अभियान के दौरान लगातार अपने कार्य और सौंपे गए दायित्वों के प्रति लापरवाही बरत रहे थे।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार का आपराधिक अनियमितता सामने आती है तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की स्वीकृति के बाद एफआईआर दर्ज कर अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जैसा की जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश में कहा है कि संबंधित अधिकारी का रवैया गंभीर लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्तव्य निर्वहन में चूक की श्रेणी में आता है। ऐसे कृत्य से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और शुचिता प्रभावित हो सकती है, इसलिए BLO के खिलाफ तत्काल कार्रवाई आवश्यक थी।