डी.डी.ओ. कोड के अभाव में शिक्षक वेतन को तरसे

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष भौमसिंह चुण्डावत व जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि सत्र 2013-14 में नवक्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापकों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है।

 | 

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष भौमसिंह चुण्डावत व जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि सत्र 2013-14 में नवक्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापकों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है।

जिलामंत्री मेहता ने बताया कि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक प्रथम उदयपुर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव सही ढंग से एवं शुद्ध रूप से निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को भेजे थे, लेकिन निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर व राज्य सरकार की लापरवाही से नवक्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालय के नाम में त्रुटियां कर दीं; जिससे कोषालय कार्यालय द्वारा डी.डी.ओ. कोड जारी नहीं हो रहा है।

डी.डी.ओ. कोड के अभाव में विद्यालय प्रबंध समिति का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो रहा है और कक्षा नवीं में पढ़ने वाली छात्राओं को साईकिल वितरण के चैक भी नहीं बांटे गये।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेश को मानते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पितलपुरा कानोड़, भीण्डर को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कर कक्षाएं शुरू कर दी। डी.डी.ओ. कोड जारी करने के लिए ट्रेजरी कार्यालय में राज्य सरकार का आदेश भी मांग रहे हैं और वह उपलब्ध नहीं होने से डीडीओ कोड जारी नहीं हो रहा है।

जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक प्रथम उदयपुर और शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा उदयपुर से संगठन ने मांग की कि इन प्रकरणों को तुरंत प्रभाव से हल करने के लिए एक अधिकारी को भेज कर त्रुटियों में संशोधन कर आदेश लावें; जिससे कोषालय कार्यालय द्वारा डी.डी.ओ. कोड जारी होकर शिक्षकों को वेतन मिल सके। समय रहते हुए यह कार्य तुरन्त प्रभाव से नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News