घर से डूंगरपुर के लिए निकले युवक का शव मिला होटल में

शराब पीने का आदि था मना करने पर भी नहीं आता था बाज

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 15 जनवरी 2022। सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्थित होटल सुन्दर में एक युवक का शव मिला। होटल कमरे मृतक पिछले 5 दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। लेकिन शुक्रवार सुबह जब कमरे में हलचल नहीं होने पर होटल संचालक ने इस बात की पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की शिनाख्त होटल में दिए पहचान पत्र की प्रतिलिपि से पता चला। मृतक 35 वर्षीय रोहित चौबीसा पुत्र नटवरलाल निवासी न्यू कॉलोनी सदर डूंगरपुर हॉल न्यू भूपालपुरा अपने ससुराल में रहता था।  

मामले की जांच में मृतक की पत्नी मीनाक्षी मेहता से मिली जानकारी ने बताया की रोहित और मीनाक्षी की शादी 2012 में लव मैरिज हुई थी। मृतक ने बताया की उनके पिता की तबियत ठीक नहीं होने के कारण गत 7 साल से अपने पति के साथ न्यू भूपालपूरा स्थित अपने पीहर रह रही थी। 9 जनवरी को रोहित घर से डूंगरपुर जा रहा हूँ कह कर घर से निकला था लेकिन वह सूरजपोल स्थित  होटल में रुका। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था कई बार रोकने-टोकने पर पर नहीं माना। हालाँकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव मृतक के मामा ओम प्रकाश चौबीसा को सौंप दिया गया।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News