आयड नदी में मिला अधेड़ का शव

शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के आयड नदी के पुलिया के नीचे आज एक अधेड़ का शव पानी में तैरते हुए मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह एक युवक ने शव को नदी में तैरते देख सुचना दी, जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

 | 

मृतक अधेड़ पेंट की जेब से देशी शराब की बोतल भी मिली है। मृतक के कपड़ों से और किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है, इसलिए पुलिस ने मृतक को अज्ञात मानते हुए शव को एम. बी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

अधेड़ की उम्र 40-45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा भी उसकी पहचान की प्रयास किये जा रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News