चेतक पहाड़ी बस स्टैंड पर बस में मिली लाश

उदयपुर 1 जुलाई 2019, शहर के चेतक सर्किल स्थित पहाड़ी बस स्टैंड पर आज सुबह एक ट्यूरिस्ट बस से लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बस से बदबू आने पर लोगो को बस के अंदर लाश का पता चला। एक बार मौके पर लोगो की भीड़ जमा ह

 | 

चेतक पहाड़ी बस स्टैंड पर बस में मिली लाश

उदयपुर 1 जुलाई 2019, शहर के चेतक सर्किल स्थित पहाड़ी बस स्टैंड पर आज सुबह एक ट्यूरिस्ट बस से लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बस से बदबू आने पर लोगो को बस के अंदर लाश का पता चला। एक बार मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। बस किसी निजी ट्रेवल्स की बताई जा रही है। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लोगो से सूचना मिलते ही मौके पर हाथीपोल पुलिस पहुंची। हाथीपोल थाना पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर (मोर्चरी) में रखवाया है। पुलिस अब शव की पहचान और मौत के कारणों का पता करने में जूट गई है। पुलिस ने मृतक का नाम उदयलाल बताया है। बताया जाता है मृतक चेतक स्थित पहाड़ी बस स्टैंड पर गाड़ियों की साफ़ सफाई का कार्य करता है और कभी कभी पार्ट टाइमर खलासी का कार्य करता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अभी मृतक का पता लगाकर उसके परिजनों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। परिजन का पता लगते ही शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। उसके बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News