फतहसागर में मिला शव

आज सुबह 10 बजे फतेहसागर पाल पर मध्यम उम्र के आदमी का शव मिला। जाँच पड़ताल के बाद शव मादडी इंडस्ट्रियल क्षेत्र के निवासी गुफरान रशीद का था।

 | 
फतहसागर में मिला शव

आज सुबह 10 बजे फतेहसागर पाल पर मध्यम उम्र के आदमी का शव मिला। जाँच पड़ताल के बाद शव मादडी इंडस्ट्रियल क्षेत्र के निवासी गुफरान रशीद का था।

जानकारी अनुसार गुफरान पिछले कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार था और कल से ही अपने घरवालों को बिना बताए लापता था। गुफरान के रिश्तेदारों ने कल शाम को प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

आज सुबह पुलिस की जाँच पड़ताल में फ़तेहसागर पाल पर शव मिला जिसपर पुलिस ने उसके परिवार को सूचित कर शव की पहचान के लिए बुलाया। रिश्तेदारों की अभिपुष्टि के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया व शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी अनुसार गुफरान यु.पी स्थित फतेहनगर का निवासी था और वो उदयपुर में पिछले 12 साल से अपने रिश्तेदार मोहम्मद हाशिम के साथ मादडी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में रह रहे थे। गुफान कास्टिंग और मोल्डिंग की वर्कशॉप में काम करता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News