श्मशान के पास संधिग्ध अवस्था में मिला शव
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के डांगियों की पंचोली गाँव में एक व्यक्ति का शव श्मशान के पास संधिग्ध अवस्था में मिला है। राह चलते मजदूरो ने पुलिस को सुचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को एम बी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

मृतक की पहचान इसी गाँव के निवासी 55 वर्षीय खेमराज डांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को संधिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पुत्र शंकर डांगी ने बताया कि उसके पिताजी कल अलसुबह अपनी स्कूटी लेकर घर से बिना बताये निकले थे, जबकि मृतक अभी स्कूटी और मोबाइल घायब है। मृतक के बाएं हाथ के अंगूठे पर भी स्याही के निशान है।
मृतक के अन्य रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक खेमराज को कल क्षेत्र में कई लोगों का साथ देखा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।