कृषि विभाग के अधिकारी की मिली लाश
शहर के नाई थाना क्षेत्र के हवाला गांव स्थित लवर्स पॉइंट पर शनिवार को कृषि विभाग, सिरोही के तकनीकी सहायक की लाश मिली है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय सुरजनारायण चारण निवासी रायपुरिया, पाली के रूप में हुई।

शहर के नाई थाना क्षेत्र के हवाला गांव स्थित लवर्स पॉइंट पर शनिवार को कृषि विभाग, सिरोही के तकनीकी सहायक की लाश मिली है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय सुरजनारायण चारण निवासी रायपुरिया, पाली के रूप में हुई।
थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह लवर्स पॉइंट पर लाश पडी होने सुचना मिली, जिस पर वे मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि मृतक सिरोही में कृषि विभाग मे तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे। मृतक सरकारी कार्य से 16 मई को उदयपुर आये थे और बापू बाजार स्थित जनता होटल में रूके थे।
सुरजनारायण 16 मई को घुमने के लिए निकले थे लेकिन वापस नही लौटे। देर रात तक नहीं लौटने पर रिश्तेदारो के द्वारा काफी तलाश की गई थी, लेकिन उनका कोई पता नही चला था।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टेम करवा कर परिजनो को सुपूर्द कर दिया है।