पटरियों पर मिला स्कूली छात्र का शव
आज बेडवास के करीब अम्बा माता मोड़ में ट्रेन की पटरियों पर एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला, युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी, शाम के समय अजमेर से उदयपुर आने वाली ट्रेन की टक्कर से ट्रेक पर पड़ा मिला था। रेलवे पुलिस ने शव प्रताप नगर थाना पुलिस को सोंप दिया।

प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया की मृतक का नाम अभिषेक जैन(17) निवासी मोटागाव, बासवाडा हालही जैन छात्रावास, खेमपुरा में किराए पर रहता था, पुलिस ने बताया बेडवास रेलवे पुलिस ने सुचना में बताया था की, मृतक अजमेर से उदयपुर आने वाली ट्रेन की टक्कर से ट्रेक पर पड़ा मिला था। रेलवे गार्ड ने शव को प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पहुचाया, जहाँ शव प्रताप नगर थाना पुलिस को सोंप दिया।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवा साथ ही पुलिस ने बताया की अभी मौत का कारण अज्ञात है तथा यह भी जानकारी नही है अभिषेक कहाँ से आ रहा था।
अतिरिक्त मिली जानकारी से पता चला है अभिषेक इसी साल उदयपुर में गुरु नानक स्कूल की 11वीं कक्षा में दाखिला लिया था, और इसके पास से मिले मोबाईल से ही इसके बारे जानकारी मिल पाई थी। सूचित करने पर अभिषेक के स्थानीय परिजन पियूष जैन मौके पर पहुँच कर पहचान की।