सवीना में मिली अज्ञात युवक की लाश मामला सम्भवतया हत्या का

उदयपुर 29 मार्च 2019 उदयपुर में सवीना थाना क्षेत्र के कुमावत कॉलोनी में खाली प्लाट पर कट्टे में एक युवक की लाश पाई गई है। संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सवीना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टतया मामला हत्या का लगा रहा है।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सवीना के कुमावत कॉलोनी में खाली प्लॉट पर शुक्रवार की सुबह राह चलते लोगो की नज़र एक कट्टे में पड़ी युवक की लाश पर पड़ी। लाश देखते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और आसपास के लोग मौके पर जुट गये।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

स्थानीय लोगों ने लाश की सूचना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने युवक के संबंध में जानकारी होने से अनभिज्ञता जतायी है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पता चल पायेगा की मामला हत्या का है या कोई और ? पुलिस मामले की छानबीन और जांच में जुट गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News