कुएं से मिला अज्ञात युवक का शव

उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मालवा का चोरा गांव में स्थित कुएं के अंदर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने उसमें जाकर देखा तो युवक का सड़ा-गला शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 | 
कुएं से मिला अज्ञात युवक का शव

उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मालवा का चोरा गांव में स्थित कुएं के अंदर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने उसमें जाकर देखा तो युवक का सड़ा-गला शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बेकरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से सड़े-गले शव को चारपाई पर बांध कर बाहर निकाल लिया। शव काफी पुराना होने से बुरी तरह से सड़-गल गया। आधे से ज्यादा कंकाल में बदल चुके शव की शिनाख्ती में परेशानी हो रही है। पुलिस ने शव मुर्दाघर में रखवाया है।

Source: Rajasthan Patrika

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News