अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, परिजनों की तलाश जारी
उदयपुर में मजदूरी से पेट पाल रहे अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंबामाता पुलिस ने शव को चिकित्सालय परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाते हुए प्रकरण दर्ज किया है, परिजनों की तलाश जारी है।
उदयपुर में मजदूरी से पेट पाल रहे अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंबामाता पुलिस ने शव को चिकित्सालय परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाते हुए प्रकरण दर्ज किया है, परिजनों की तलाश जारी है।
अंबामाता थानाधिकारी के अनुसार नाथीघाट ब्रह्मपोल निवासी भगवान लाल तेली की लिखित सूचनानुसार रामपुरा क्षेत्र में पत्थर सीमेंट के गोदामों पर मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति जिसे कालूबा के नाम से पुकारा जाता था, की 11 मई को मृत्यु हो गई। मृतक के घर या वारिसों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर धारा 174 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मृतक का शरीर दुबला, सांवला रंग, सफेद हल्की दाढ़ी, सिर में आगे की तरफ गंजापन तथा शर्ट-पेंट पहनी हुई है।
