जयसमंद झील में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका
उदयपुर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर स्थित जयसमंद झील में एक तैरती हुई लाश पाई गई। बताया जाता है की लाश के हाथ पैर बंधे हुए है। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को झील से बाहर निकलवाया और लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार लाश की पहचान सराड़ा गांव के तीस वर्षीय लक्ष्मण साल्वी पुत्र किशन लाल साल्वी के रूप में की गई है। सुचना मिलने पर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए वहीँ परिजन भी मौके पर पहुँच गए। लाश के हाथ पैर बंधे होने पर हत्या की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है।