युवक का तैरता शव मिला
आज सुबह फतह सागर के संजय उद्यान के पास एक युवक का शव तैरता मिला, अम्बामाता पुलिस ने शव को बाहर निकालकर तलाशी लेने पर जेब में मिले आइ.डी कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर निवासी प्रशांत(24) पुत्र लक्ष्मण लाल ओदिच्य के रूप में हुई, मौके पर मृतक कि मोटरसाईकिल भी खड़ी मिली, पुलिस ने […]

आज सुबह फतह सागर के संजय उद्यान के पास एक युवक का शव तैरता मिला, अम्बामाता पुलिस ने शव को बाहर निकालकर तलाशी लेने पर जेब में मिले आइ.डी कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर निवासी प्रशांत(24) पुत्र लक्ष्मण लाल ओदिच्य के रूप में हुई, मौके पर मृतक कि मोटरसाईकिल भी खड़ी मिली, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया व शव को परिजनों को सुपर्द कर दिया।
अम्बामाता पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों से पूछने पर बताया कि युवक पिछले तीन दिनों से घर नही आया था, प्रशांत ने अपनी स्नातक की पढाई पूरी कर रखी थी, लम्बे समय से बेरोजगार था।
पुलिस की प्रथम द्रष्टि में मामले को आत्म हत्या का माना है।
