हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, सरपंच समेत कई लोगों पर FIR
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल जिले में इंद्री क्षेत्र के गांव छापर में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के सरपंच सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार आरोप है कि गांव के सरपंच श्याम सिंह सहित कई लोगों ने बिजली कर्मचारियों को गांव में दोबारा नहीं आने की चेतावनी दी और सरकारी काम में बाधा डाली। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 नवंबर को सुबह करीब 10:45 बजे की है। बिजली निगम के अधिकारियों ने मामले की शिकायत थाना इंद्री में दी। पुलिस ने सरपंच सहित चार नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बकाया बिल
बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी (परिचालन) इंद्री योराज सिंह ने पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि एरिया इंचार्ज संदीप कुमार JE ने घटना की जानकारी उनके संज्ञान में लाई थी। Haryana News
जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को संदीप कुमार JE, प्रवीण कुमार JE, प्रदीप कुमार AFM तथा शिकायत केंद्र के कर्मचारी जीवन कुमार ALM और सुमेर चंद ALM गांव छापर में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक टीम गांव निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र छज्जा सिंह के कनेक्शन पर बकाया राशि के चलते PDCO (बकाया भुगतान न होने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई) करने पहुंची थी।
जमा नहीं कराया था बिल
शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों ने जोगिंदर सिंह को पहले भी कई बार बकाया बिजली बिल जमा करवाने के लिए कहा था, लेकिन उसने राशि जमा करवाने से मना कर दिया था। Haryana News
इसी के चलते 26 नवंबर को टीम बकाया राशि की वसूली और विभागीय कार्रवाई करने गांव पहुंची थी। आरोप है कि वहां सरपंच श्याम सिंह, अजमेर सिंह, करनैल और अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार बिजली निगम की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और उन्हें गांव में दोबारा नहीं आने को कहा। साथ ही दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। Haryana News
इस घटना के कारण कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही तरीके से पूरी नहीं कर सके और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई। शिकायत के साथ गाली-गलौज और झगड़े की वीडियो सीडी भी पुलिस को दी गई है।
भेजी शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल अधिकारी योराज सिंह ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत की प्रतियां अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, करनाल सर्किल, कार्यकारी अभियंता, अर्ध-शहरी मंडल नंबर-1, करनाल और DSP इंद्री को भी आगामी कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। Haryana News
मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार थाना इंद्री में एसआई राजाराम को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच श्याम सिंह, अजमेर सिंह, करनैल और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ अभियोगदर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में शामिल सभी आरोपों की जांच की जा रही है।