हरियाणा में वन अधिकारियों पर जानलेवा हमला ! मारपीट कर वर्दी फाड़ी, पिता-पुत्र पर FIR

 | 
हरियाणा में वन अधिकारियों पर जानलेवा हमला ! मारपीट कर वर्दी फाड़ी, पिता-पुत्र पर FIR

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित अरावली के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, सरकारी वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 

मिला अवैध निर्माण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को वन दरोगा राजेश और सुरेंद्रपाल नियमित गश्त के दौरान अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ला पहुंचे। जानकारी के मुताबिक यहां अधिसूचित वन क्षेत्र में टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा था, जो निर्माण प्रतिबंधित है और निर्माण कार्य तुरंत बंद कराया। Haryana News

विवाद

मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद युवक का पिता गजराज भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और अपने प्रभाव का हवाला देते हुए निर्माण जारी रखने की बात कही। जब वन विभाग की टीम मौके की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो विवाद बढ़ गया।

मारपीट, वर्दी फाड़ी

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने आरोप लगाया है कि पिता-पुत्र ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान वन दरोगा राजेश की सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई। साथ ही दोनों अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। Haryana News

घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल वन दरोगा को बीके अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। Haryana News

आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार सूरजकुंड थाना पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। Haryana News पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News