स्व.बलवंत सिंह मेहता की पुण्यतिथि
स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य स्व.बलवंत सिंह मेहता की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर एक गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य स्व.बलवंत सिंह मेहता की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर एक गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि श्री मेहता स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ एक समाज सेवी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज एवं दीन दुखियों की सेवा में कार्य किया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, नन्द किशोर शर्मा, केसुलाल, हिरालाल डांगी, चन्द्रप्रकाश जैन, मदन पटेल, कैलाश गायरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।