सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी पर जानलेवा हमला, सांसद सुरक्षित
बुधवार को जैसलमेर बाड़मेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी चौहटन से बाड़मेर लौट रहे थे उसी दौरान बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र के महाबार सरहद में सांसद चौधरी की गाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी पूरी तरह से सुरक्षित है हालाँकि उनके ड्राइवर को मामूली चोट आई है बताया जाता है की सांसद की गाडी के पीछे दो गाड़ियों ने अपनी गाड़ी लगा दी और हमलावरों ने सांसद की गाड़ियों पर हॉकियों से शीशे तोड़ दिए।
The post

घटना को देखते हुए सांसद के गनमैन ने दो हवाई फायर किए जिसके चलते हमलावर मौके से भाग निकले। सांसद चौधरी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी बाड़मेर सदर थाने में दी और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।
घटना की सुचना मिलते ही कर्नल सोनाराम के समर्थकों में अफरा तफरी फ़ैल गई और सभी समर्थक बाड़मेर थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।