हिन्दी दिवस पखवाड़े में ऐश्वर्या कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता
हिन्दी दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
| Sep 16, 2016, 19:17 IST
हिन्दी दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा लगभग 100 शिक्षकों को प्रोत्साहन सम्मान प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
प्राचार्य प्रो. डी.एस. चुण्डावत ने बताया कि कार्यक्रम में “वर्तमान में हिन्दी भाषा की सार्थकता” विषयक वाद-विवाद पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शहर के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 100 से अधिक शिक्षकों का प्रोत्साहन कार्यक्रम की श्रृखंला के अंतर्गत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में रक्षा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
