देवीलाल नाट्य समारोह का आगाज 22 से
अतंराष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल,उदयपुर का 64 वां स्थापना दिवस व 11 वें देवीलाल सामर नाट्य समारोह का आगाज 22 फरवरी से होगा
अतंराष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल,उदयपुर का 64 वां स्थापना दिवस व 11 वें देवीलाल सामर नाट्य समारोह का आगाज 22 फरवरी से होगा।
संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर ने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस पर 22 फरवरी को प्रतिवर्ष की भांति आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया जायेगा।
संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि दि परफोंरमर्स संस्था, युवा, खेल व सांस्कृतिक विभाग, गुजरात सरकार एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सहयोग से 22 फरवरी को गुजरात व राजस्थान के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनउ के कलाकार 23 फरवरी को नाटक राजदरबार, 24 फरवरी को रिफ्लेक्शन्स अननोन व 25 फरवरी को ”ये दुनिया अगर मिल भी जायेÓÓ की प्रस्तुति देंगे। समारोह में प्रस्तुतियों का समय सायं 7.30 बजे से लोक कला मण्डल रंगमंच पर होगा एवं लोगों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
