माइंस में मलबा ढहने से महिला श्रमिक की मौत, दो घायल

जिले के गोगुंदा क्षेत्र स्थित सोप स्टोन माइंस में आज मलबा ढहने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई और दो महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 | 

पुलिस के अनुसार गोगुंदा स्थित गुरप्रीत मिनरल्स की सोप स्टोन माइंस में आज श्रमिक खुदाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक माइंस का एक हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे दबने से एक महिला क्श्रमिक और दो अन्य महिलाये गंभीर रूप से घायल हो गई, बाद में 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला श्रमिकों को एमबी अस्पताल पहुंचाया, दोनों श्रमिक महिलाओं की हालत गंभीर है। वहीँ मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है।

इस मामले में माइंस मालिक गुरप्रीत सोनी कहना है कि मजदूर को काम करने के लिए मना किया गया था। उसी जगह पर वह काम करने के लिए चले गए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News